फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winning speculations of parties

इनके जीत के दावे सुन हैरान रह जाएंगे आप

Wed, 14 May 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 14 May 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
winning speculations of parties

मतदान के सभी चरण पूरे होने के बाद राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ता जीत के ऐसे ऐसे दावे कर रहे हैं कि कोई भी चौंक जाए। देखें क्या कहता है इनका आकलन।

विज्ञापन


भाजपा पूर्वांचल में सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है वहीं सपा नौ सीटों पर अपना दावा ठोंक रही है। बसपा अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का दावा कर रही है तो कांग्रेस पिछली बार के प्रदर्शन को बरकरार रखने की बात कह रही है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदर्शन के बारे में पार्टी प्रवक्ता मनोज मिश्र का कहना है कि पूर्वांचल की सभी 18 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है।

जनता ने पार्टी के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान किया है। एग्जिट पोल से भी साफ हो कि भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन

winning speculations of parties

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान का कहना है कि कांग्रेस अपना पिछला प्रदर्शन दोहराएगी। जहां तक एग्जिट पोल का सवाल है तो इससे पहले भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं।

इस बार सारे चैनल कांग्रेस को काफी कम आंक रहे हैं। उनकी भविष्यवाणी गलत साबित होगी।

सपा को 45 सीटें जीतने का यकीन
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से नाराज मतदाताओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भरपूर समर्थन दिया है।

पूर्वांचल में पार्टी 18 में कम से कम नौ सीटें जीतेगी। वहीं प्रदेश की 80 सीटों में सपा 40 से 45 सीटों पर परचम लहराएगी।

बसपा का होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

winning speculations of parties

इस चुनाव में बसपा के प्रदर्शन पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर का कहना है कि सर्वसमाज ने बसपा का भरपूर समर्थन किया है।

बसपा इस चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। एग्जिच पोल कई बार गलत साबित हो चुके हैं।

16 मई को सबकी असलियत सामने आ जाएगी, तब तक लोगों को इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed