फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winning chances for reeta bahuguna and rajnath singh in lucknow

पढ़िए, रीता और राजनाथ का चुनावी संयोग

Sat, 05 Apr 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
winning chances for reeta bahuguna and rajnath singh in lucknow

राजनाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी के बीच चुनावी संयोग बन रहे हैं। हालांकि संयोगों का नतीजों से कोई संबंध नहीं होता।

विज्ञापन


फिर भी भाजपाई व कांग्रेसी इन संयोगों से अपने-अपने पक्ष की संभावनाएं तलाशने में जुटे हैं। सिंह ऐसे दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री हैं जो लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

लखनऊ के चुनावी इतिहास में राजनाथ से पहले सिर्फ एक ही पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव लड़े और वह थे रीता बहुगुणा जोशी के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा। बहुगुणा 1977 में चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


इसलिए चुनाव में भले ही राजनाथ व रीता अलग-अलग पाले में खड़े हों लेकिन चुनावी इतिहास में सिंह और बहुगुणा का नाम एक साथ ही दर्ज होगा।

जब-जब लखनऊ की चर्चा होगी तो उसमें यह बात जरूर आएगी कि बहुगुणा के बाद दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ लखनऊ लोकसभा से चुनाव लड़े।

दिलचस्प है 'र' का अद्भुत संयोग

winning chances for reeta bahuguna and rajnath singh in lucknow

संयोग यह भी दिलचस्प है कि राजनाथ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो उनके मुकाबिल जोशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं।

यही नहीं, सिंह इससे पहले जब 1993 में विधानसभा का चुनाव राजधानी की महोना सीट से लड़े थे तो उनके मुख्य मुकाबले में ‘र’ अक्षर से शुरू होने वाले सपा के राजेंद्र यादव थे।

इस बार भी उनके मुकाबले ‘र’ अक्षर से शुरू ‌होने वाले नाम वाली रीता बहुगुणा जोशी हैं।

दोनों का नाम एक ही मतदाता सूची में

winning chances for reeta bahuguna and rajnath singh in lucknow

संयोगों का खेल यही नहीं खत्म होता। राजनाथ हों या रीता दोनों के नाम एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं।

रीता भी विधानसभा के मध्य क्षेत्र से मतदाता हैं और राजनाथ भी राजधानी के मध्य क्षेत्र से मतदाता हैं।

दोनों ही लखनऊ के मूल निवासी नहीं हैं। सिंह और जोशी दोनों का नामांकन भी एक ही दिन शनिवार 5 अप्रैल को होने जा रहा है।

विज्ञापन

संयोग से तलाश रहे संभावनाएं

winning chances for reeta bahuguna and rajnath singh in lucknow

संयोगों का सिलसिला आगे किस दिशा में बढ़ेगा, यह तो चुनाव नतीजों के बाद पता चलेगा। पर, भाजपाइयों व कांग्रेसियों के बीच इन संयोगों की चर्चा खूब है।

भाजपाइयों को लग रहा है कि जनता लहर में पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में यहां से चुनाव लड़े हेमवती नंदन बहुगुणा की सफलता का इतिहास फिर दोहराएगा और मोदी लहर पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ की राजधानी से प्रतिनिधित्व की इच्छा पूरी कर देगी।

कॉंग्रेसियों को 1993 की याद आ रही है। उनके भीतर भी रीता के संयोग से संभावनाएं जग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed