{"_id":"67065d5c233002b01e039669","slug":"wine-smuggling-in-sitapir-three-arrested-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: दो गाड़ियों में चोरी छिपे जा रही थी गैर प्रान्त की शराब, तीन गिरफ्तार, 960 बोतल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: दो गाड़ियों में चोरी छिपे जा रही थी गैर प्रान्त की शराब, तीन गिरफ्तार, 960 बोतल सीज
Wed, 09 Oct 2024 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:09 PM IST
सार
सीतापुर के कोतवाली इलाके में पांच लाख रुपये की शराब दो कारों में पकड़ी गई है। दोनों कारों में करीब 960 बोतलें ले जाई जा रही थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी विभाग की सूचना पर बुधवार को कोतवाली इलाके में दो कार से 960 बोतल चंडीगढ़ में बेचे जाने वाली शराब बरामद की गई। इसे चोरी छिपे ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
एएसपी दक्षिणी प्रवीन रंजन सिंह के मुताबिक चेकिंग के दौरान मद्रास रेजीमेंट ग्राउंड के सामने हाईवे पर जा रही दो कारों को रोका गया जिसमें से लखनऊ निवासी तीन लोग शुभम जायसवाल, विशाल और राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी चंडीगढ़ राज्य से शराब मिलाकर नकली कार कोड छापकर के विभिन्न क्षेत्रों में बेच देते थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन