फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wine, beer bar and hotel license shut down

शराब, बीयर बार व होटल के लाइसेंस बनने बंद

Mon, 15 Apr 2019 01:13 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Mon, 15 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wine, beer bar and hotel license shut down
लखनऊ - फोटो : self
नगर निगम में पिछले 14 दिन से होटल, रेस्टोरेंट, बीयर बार, मॉडल शाप और देसी विदेशी शराब की दुकानों सहित करीब दो दर्जन कारोबार के लाइसेंस बनने बंद हैं। एक अप्रैल नए लाइसेंस बनने थे और पुराने का नवीनीकरण होना था।
विज्ञापन


बीते साल नगर निगम सदन ने इनके शुल्क में बढ़ोतरी की थी, जिसे एक अप्रैल से लागू किया गया है, लेकिन उसको लेकर एक आपत्ति आ गई है। इसका सदन में निस्तारण होना है और आचार संहिता के कारण सदन हो नहीं सकती।
विज्ञापन


नगर निगम हर साल उपविधि के तहत होटल, गेस्ट हाउस, सिनेमा, अस्पताल व क्लीनिक आदि के लाइसेंस जारी करता है। आय में बढ़ोतरी को लेकर बीते साल शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी, जिसे एक अप्रैल से लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शुल्क में बढ़ोतरी लेकर होटल वालों और मल्टीप्लेक्स वालों ने आपत्ति कर दी है। आपत्ति का निस्तारण न हो पाने से यह मामला फंस गया है और लाइसेंस बनने बंद हो गए हैं।


महापौर को भेजी है फाइल
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम, महातम यादव ने बताया कि आपत्ति पर निर्णय लेने को महापौर को फाइल भेजी गई है। जैसे ही वहां से निर्णय आएगा लाइसेंस बनाने का काम किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर निर्णय हो जाएगा। उसके बाद लाइसेंस बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed