फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   win of rahul gandhi in amethi

अमेठी में हार कर भी चौंका गईं स्मृति ईरानी

Sat, 17 May 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 17 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
win of rahul gandhi in amethi

आखिरकार अमेठी में वही हुआ जिसका चुनाव प्रचार के दौरान अंदेशा जताया जा रहा था। राहुल गांधी को अमेठी में जीत हासिल हुई लेकिन उसका मार्जिन काफी घट गया।

विज्ञापन


हालत यह है कि कांग्रेसी भी यह नहीं समझ पा रहे कि इस जीत पर वे जश्न मनाएं या नहीं।

उनके चेहरे की बनावटी मुस्कुराहट दिल की पीड़ा बयां कर रही है।

नतीजे ने क्षेत्र के उन दिग्गज कांग्रेसियों के दावों की हवा निकाल दी है जो राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे थे।

स्मृति को देर से भेजा

win of rahul gandhi in amethi

भाजपाई भी इस बात को मान रहे हैं कि स्मृति ईरानी को पार्टी ने दो महीने पहले भेज दिया होता तो नतीजा बदल जाता।

साढ़े तीन दशक से कांग्रेस के गढ़ के रूप में शुमार अमेठी का किला इस बार ध्वस्त भले ही नहीं हुआ लेकिन दरक जरूर गया।

सोनिया गांधी की क्षेत्र में पहली चुनावी रैली, प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी की लगातार सक्रियता भी पुराने नतीजे को बरकरार नहीं रख सकी।

राहुल गांधी को चुनाव में जीत तो मिली लेकिन मार्जिन काफी कम हो गया। ऐसा नहीं कि ये नतीजे अप्रत्याशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही था अनुमान

win of rahul gandhi in amethi
इसका अंदाजा चुनाव के दौरान ही लगाया जा रहा था। इसकी वजहें अनायास नहीं थीं। विकास के मुद्दे को लेकर लोगों में राहुल गांधी से नाराजगी थी।

‘आप’ के कुमार विश्वास और भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की अमेठी में जबरदस्त घेराबंदी कर रखी थी। इस नतीजे को कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

जाहिर तौर पर कांग्रेस अमेठी के नतीजे की गहन समीक्षा करेगी। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के निशाने पर वे स्थानीय कांग्रेसी भी होंगे जो लंबे समय से उन्हें अंधेरे में रखते आए हैं। स्मृति ईरानी के बेहतरीन परफार्मेंस पर भाजपाई भी अचंभित हैं।

भाजपाई यह खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं कि स्मृति ईरानी को अमेठी भेजने में पार्टी ने विलंब किया। अगर उन्हें दो माह पहले भेजा गया होता आज नतीजा कुछ और होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed