फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will work together on education, research work and culture, heritage

Lucknow News: शैक्षणिक, शोध कार्य व संस्कृति, विरासत पर मिलकर करेंगे काम

Thu, 12 Jun 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Will work together on education, research work and culture, heritage
समझौता पत्र दिखाने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के निदेशक राकेश कुमार और जगद्गुरू रामभद्राचा
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान और जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के बीच मंगलवार को शैक्षणिक और शोध कार्य को लेकर एमओयू साइन हुआ। इसके जरिये विद्यार्थियों को एक दूसरे के संस्थानों में कक्षाएं और साथ मिलकर शोध कार्य करने की छूट मिलेगी। साथ ही एक दूसरे की विरासत व संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


बौद्ध शोध संस्थान के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को यह सहूलियत होगी कि वे किसी संस्थान में विषय संबंधित कक्षाएं ले सकेंगे। साथ ही संस्थान को बौद्ध शिक्षा संस्कृति एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आदान-प्रदान बढ़ाने में सहायता होगी।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों संस्थाएं संस्कृति के उन पहलुओं पर काम करेंगे जिनकी जरूरत हमारी विरासत को है। इससे पहले परिसर में विरासत से विकास समत्व योग विषय पर परिचर्चा हुई। डॉ. अवधेश कुमार चौबे ने बताया कि विरासत से विकास और समत्व योग दो विषय होते हुए भी एक दूसरे के पूरक हैं। विरासत से अभिप्राय संस्कृति से है। संस्कृति को छोड़कर जिस विकास की ओर हम बढ़ रहे हैं, उसमें अनेक विषमताएं है। इससे समाज को बाहर निकालने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed