फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will treat pregnant women with PG studies

Lucknow News: पीजी की पढ़ाई के साथ प्रसूताओं का करेंगे इलाज

Fri, 24 May 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Will treat pregnant women with PG studies
संवाद न्यूज एजेंसीरायबरेली। जिला अस्पताल के मेडिसिन व नाक कान गला विभाग में पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति मिलने के बाद अब जिला महिला अस्पताल में भी स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में दो सीटों पर पीजी की पढ़ाई की अनुमति मिल गई है। जूनियर रेजीडेंट पढ़ाई के साथ ही प्रसूताओं का इलाज भी करेंगी। जुलाई से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद डॉक्टरों को विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के लिए पीजी की पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके लिए अब तक बड़े अस्पतालों में पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था थी, लेकिन इस साल से जिला अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू होगी। इससे एक ओर जहां चिकित्सक पीजी की पढ़ाई करेंगें, वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले अप्रैल माह में ही जनरल मेडिसिन और नाक कान गला विभाग में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की स्वीकृति मिल गई थी। अब जिला महिला अस्पताल में भी दो सीटों पर पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जूनियर रेजीडेंट मिलेंगे
जिला महिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में दो सीटों पर पीजी (डीएनबी) कोर्स की पढ़ाई के लिए स्वीकृति मिल गई है। महिला अस्पताल को दो जूनियर रेजीडेंट मिलेंगे। ये चिकित्सक पढ़ाई के साथ प्रसूताओं का इलाज भी करेंगे। इससे डॉक्टरों की कमी से राहत मिलेगी। पीजी की पढ़ाई जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
डॉ. निर्मला साहू, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed