फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   will sp leader rashid siddiqui also be arrested

अखिलेशजी, क्या सपा नेता राशिद भी होंगे गिरफ्तार?

Sun, 22 Sep 2013 08:39 AM IST
अंकुर तिवारी/लखनऊ
अंकुर तिवारी/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
will sp leader rashid siddiqui also be arrested

मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में सुरेश राणा, संगीत सोम और नूर सलीम राणा की गिरफ्तारी के बाद अब क्या सपा नेता राशिद सिद्दीकी पर भी कोई कार्रवाई होगी?

विज्ञापन


ये चर्चा इस वक्त उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में काफी गर्म है।

दरअसल, जिन महापंचायतों की फुटेज देखकर भाजपा और बाकी दलों के नेताओं को नामजद किया गया था उनमें एक पंचायत में राशिद सिद्दीकी भी नजर आए थे।

इसके बावजूद पुलिस ने राशिद सिद्दीकी के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की। दरअसल मुजफ्फरनगर दंगो में जब सियासी लोगों पर कार्रवाई की बात आई तो शुरुआत में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई भाजपा नेताओं तक सिमटी दिखाई दी।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान भी पुलिस सिर्फ भाजपा विधायकों की गिरफ्तारी के लिए ही प्रयास कर रही थी। जबकि दंगे भड़काने के मामले में बसपा, कांग्रेस और रालोद के नेताओं समेत अन्य प्रभावशाली लोग नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को पहली सियासी गिरफ्तारी के रूप में शामली के भवन इलाके के भाजपा विधायक सुरेश राणा को गिरफ्तार किया।

इसके बाद शनिवार की सुबह सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने सरेंडर कर दिया। इन दो गिरफ्तारियों के बाद सवाल उठने लगा कि क्या पुलिस की कार्रवाई भाजपा नेताओं तक ही सिमट गई है।

कुछ घंटो बाद ही पुलिस ने बसपा नेता नूर सलीम राणा को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सियासी हलकों में इसके बाद एक और ही चर्चा शुरू हो गई कि आखिर पुलिस सपा नेता राशिद सिद्दीकी पर कार्रवाई से क्यों कतरा रही है।


जबकि उनका भी एक महापंचायत में भड़काऊ भाषण देते हुए फुटेज सामने आया था। क्या पुलिस सिर्फ इसलिए सपा नेता राशिद सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही हैकि वह सत्तारूढ़ दल से जुड़े हुए हैं। या उन पर कार्रवाई न करने के लिए ऊपर से कहा गया है।

इन पर दर्ज हैं मुकदमे
भाजपा विधायक हुकुम सिंह, संगीत सोम और भारतेंदु सिंह के अलावा बसपा सांसद कादिर राणा, कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सईदुज्जमा, बसपा विधायक नूर सलीम व जमील अहमद, भाकियू के राकेश टिकैत, नरेश टिकैत, रालोद के अजीत राठी, अशोक कंसल, सोहनवीर सिंह, प्रदीप बालियान समेत 40 से अधिक लोग नामजद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed