{"_id":"641c9cbb65ed15a1b7092d64","slug":"will-get-rid-of-jam-traffic-signals-will-be-installed-at-intersections-raebareli-news-c-13-1-144396-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाम से मिलेगा छुटकारा, चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाम से मिलेगा छुटकारा, चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर आने वाले लोगों को जल्द जाम से राहत मिलेगी। लखनऊ की तरह ट्रैफिक सिग्नल के जरिये वाहनों का संचालन होगा। शहर में वायु प्रदूषण की जानकारी देने के लिए कई जगहों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत इन कार्यों को कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने नगर पालिका परिषद रायबरेली को 5.40 करोड़ रुपये दिए हैं। बजट मिलने के बाद कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
शहर में अनियंत्रित ट्रैफिक के कारण अक्सर कई मार्गों पर जाम लगता है। ऐसे में अब शहर के आठ प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के सहारे वाहनों का संचालन होगा। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक घंटों जाम में फंसने से वाहनों से निकलने वाले धुआं से वायु प्रदूषण बढ़ता है। ट्रैफिक सिग्नल लगने से जाम नहीं लगेगा और वाहन सरपट दौड़ेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन बेहतर होने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। इसके अलावा शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति बताने के लिए स्क्रीन लगेंगी।
चौराहों पर लगाए जाएंगे फव्वारे
वायु प्रदूषण कम करने के लिए रतापुर, सिविल लाइन, बस स्टेशन, पुलिस लाइन समेत अन्य चौराहों पर फव्वारे लगाए जाएंगे। फव्वारों की वजह से वायु प्रदूषण कम होगा। साथ ही वायु प्रदूषण कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन खरीदी जाएंगी। इससे सड़कों के किनारे व पेड़ों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव होगा। सड़कों की साफ-सफाई के लिए मैकेनिकल स्वीपर झाड़ू व ई-रिक्शा आदि खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत केंद्र सरकार से 5.40 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। वायु प्रदूषण की जानकारी देने के लिए स्क्रीनें लगवाई जाएंगी। सड़कों की मरम्मत भी होगी। सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के लिए एंटी स्मॉग गन खरीदी जाएगी। कार्य योजना तैयार कर जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। डॉ.आशीष कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, रायबरेली