फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will establish Ayodhya's global identity, cultural, spiritual tradition: Yogi

अयोध्या को दिलाएंगे वैश्विक पहचान, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा प्रतिष्ठापित करेंगे : योगी

Wed, 11 Nov 2020 11:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Will establish Ayodhya's global identity, cultural, spiritual tradition: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार इसे प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं। अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में भजन संध्या स्थल, दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केंद्र, रैन बसेरा, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। भजन संध्या स्थल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस परियोजना की लागत 19.02 करोड़ रुपये है। 2.42 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केंद्र तथा रैन बसेरे का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। रामकथा पार्क के विस्तारीकरण की भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत है। यह कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा। क्वीन हो मेमोरियल पार्क का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इस परियोजना की लागत 21.92 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 79 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण भी कराया जा रहा है। 5.24 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना के पूर्ण होने की अनुमानित तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय रामलीला केंद्र तथा सांस्कृतिक मंच ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य क्रमश: 75 प्रतिशत एवं 56 प्रतिशत पूरा हो गया है। इन्हें 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह के पहले चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दूसरे चरण के काम की भौतिक प्रगति 93 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed