फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   संकट में आदिपुरुषः क्या यूपी में पूरी तरह से बैन हो जाएगी फिल्म? गेंद हाईकोर्ट के पाले में

संकट में आदिपुरुष: क्या यूपी में बैन हो जाएगी फिल्म? गेंद हाईकोर्ट के पाले में, 24 जून को होगी सुनवाई

Fri, 23 Jun 2023 02:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jun 2023 02:24 PM IST
सार

आदिपुरुष फिल्म एक के बाद एक समस्याओं से घिरती जा रही है। इस फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने के लिए लखनऊ हाईकोर्ट में दो अर्जियां दाखिल की गईं। 

विज्ञापन
संकट में आदिपुरुषः क्या यूपी में पूरी तरह से बैन हो जाएगी फिल्म? गेंद हाईकोर्ट के पाले में
Adipurush movie - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया में फिल्म की आलोचना के बाद फिल्म आदिपुरुष अब कानूनी पचड़ों में भी पड़ सकती है। फिल्म आदिपुरुष पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की गुहार वाली दो अर्जियां बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गईं।

विज्ञापन


 इसमें हाल ही में रिलीज इस फिल्म में श्रीराम कथा को बदलकर निम्नस्तरीय दिखाने का आरोप है। याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने मामले में विचाराधीन जनहित याचिका में ये दोनों अर्जियां दाखिल कर फिल्म में संशोधन करने और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को पक्षकार बनाने का अनुरोध किया है। इस मामले में 26 जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


याची ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री और सनातन आस्था के साथ जानबूझकर किए गए प्रहार को रोकते हुए फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए जाएं। इससे पहले दो अक्तूबर 2022 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर उसमें कई आपत्तिजनक तथ्य होने की बात कहते हुए याची ने ट्रेलर व फिल्म दोनों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड ने जवाब नहीं दिया था

याची का कहना है कि नोटिस के बावजूद सेंसर बोर्ड ने जवाब नहीं दिया। फिल्म निर्माता ने इसकी रिलीज तारीख को छह महीने के लिए यह कह कर टाल दिया कि हम सुधार करेंगे। फिल्म आने पर पता चला कि इसमें आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है।


मालूम हो कि रिलीज के बाद से ही यह फिल्म विवादों में है। इस फिल्म में जिस तरह से पौराणिक पात्रों को दर्शाया गया है उसको लेकर सोशल मीडिया में तीखी आलोचना हुई। इसके अलावा फिल्म के संवादों की भी तीखी निंदा हुई। बाद में कुछ चुनिंदा संवाद बदले भी गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed