फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wild animal turned the forest into a morsel

Lucknow News: जंगली जानवर ने वनरोज को बनाया निवाला

Mon, 30 Sep 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Wild animal turned the forest into a morsel
खीरों थाना क्षेत्र के मथुरा खेड़ा गांव के पास खेत में जंगली जानवर को खोजते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
रायबरेली/खीरों (रायबरेली)। जिले में जंगली जानवरों की आमद से दहशत है। रविवार को खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मथुराखेड़ा गांव में जंगली जानवर ने वनरोज को निवाला बना डाला। सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के सहनीपुर गांव के पास खेत में जंगली जीव दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। इसे कोई जंगली बिल्ली तो कोई लकड़बग्घा और भेड़िया बता रहा है।
विज्ञापन


खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मथुराखेड़ा गांव निवासी बृजेश सुबह खेत गया था। वनरोज के कराहने की आवाज सुनकर वह पास गया तो जंगली जीव उसे नोच रहा था। यह देख बृजेश गांव की तरफ भागा और सूचना दी। जब गांव से करीब 30 लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे, तो जंगली जीव वनरोज का क्षत विक्षत शव छोड़कर भाग गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आसपास जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वन विभाग का दावा है कि मौके से मिले पगचिह्न से लग रहा है कि सियार के हमले से वनरोज की मौत हुई। भेड़िया की बात गलत है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के सहनीपुर मजरे रौतापुर गांव के बाहर वन्य जीव देखा गया। इससे प्रयागदत्त का पुरवा, भूप का पुरवा, बेरुवा, हैबतपुर, रामपुर, चित्ता का पुरवा, रौतापुर, दून का पुरवा समेत आसपास के गांवों में दहशत है।


ग्रामीण बोले, रात में नहीं आता कोई वनकर्मी
खीरों। क्षेत्र के मथुरापुर गांव के ग्रामीण संजय, जयशंकर, नरेश, अनिकेश, सर्वेश ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जीवों से ग्रामीण दहशत में है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, लेकिन कोई रात में कोई नहीं आता है। भेड़िये के हमले से वनरोज की मौत हुई, लेकिन वन कर्मियों ने उसका पोस्टमार्टम कराना जरूरी नहीं समझा। पोस्टमार्टम से यह बात स्पष्ट हो जाती कि आखिर वनरोज पर किस जीव ने हमला किया है। वन दरोगा मनीष कुमार ने बताया कि वनरोज का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता है।



क्षेत्र में जहां-जहां जंगली जीव दिखते हैं, वहां टीम लगाई जाती है। कई दिनों तक खोजबीन भी होती है। सरेनी क्षेत्र में सहनीपुर का जो वीडियो वायरल हो रहा, उसमें जंगली बिल्ली है। यह मछलियों का शिकार करती है। कटरी क्षेत्र में पानी भरने से वह बाहर आ गई है। टीम जंगली बिल्ली की खोज में लगी है।
-अशोक कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed