{"_id":"66d60a13a5428367eb07d42b","slug":"wild-animal-seen-in-tulsipur-villagers-chased-it-away-by-calling-it-a-wolf-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106534-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तुलसीपुर में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने भेड़िया बता खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तुलसीपुर में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने भेड़िया बता खदेड़ा
Tue, 03 Sep 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच में अभी भेड़िये का आतंक थमा भी नहीं था कि तुलसीपुर चौराहे पर रविवार रात किसी जंगली जानवर ने दस्तक दे दी। ग्रामीणों ने इसे भेड़िये को बताकर हांका लगाकर खदेड़ दिया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे से अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह जानवर भेड़िया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर रात करीब एक बजे अचानक कुत्ते भौंकने लगे। एक साथ कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन जगे सलीम उर्फ गोलू ने देखा कि चौराहे पर एक जंगली जानवर टहल रहा है। इसे देख गोलू ने शोर मचा दिया। यह सुनकर उसके चचेरे भाई सोनू व पड़ोसी रवी यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए उसे खदेड़ा।
इसके बाद वह जानवर तुलसीपुर गांव की तरफ खेतों में भाग गया। यह सारी घटना तुलसीपुर चौराहा स्थित देवानंद वर्मा की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। हालांकि कैमरे से जानवर की दूरी अधिक होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है कि वह भेड़िया ही था या कोई अन्य जानवर।
विज्ञापन
इसके बाद दहशत में आए स्थानीय लोग पूरी रात जगते रहे। इस बारे में श्रावस्ती वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर संजय ओझा बताते हैं कि फुटेज से जंगली जानवर कौन है इसका पता नहीं चल रहा है। सर्च ऑफिसर के साथ तलाश कराया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।