फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife was sent to Germany for job, she came back and asked for divorce

Lucknow News: पत्नी को नौकरी के लिए भेजा जर्मनी, उसने वापस आ कर मांगा तलाक

Tue, 13 May 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Wife was sent to Germany for job, she came back and asked for divorce
लखनऊ। लखनऊ की रहने वाली संध्या (बदला हुआ नाम) आईटी सेक्टर में नौकरी करने नौ साल पहले बंगलूरू गई थी, जहां उसकी मुलाकात गौरव से हुई। उसी के ऑफिस में काम करने वाले गौरव से उसने 2018 में शादी कर ली। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों को विदेश जाकर नौकरी करने का मौका मिला। पति ने आर्थिक कारणों से खुद न जाकर अपनी पत्नी को नौकरी के लिए जर्मनी भेज दिया। जर्मनी से 2024 में वापस आकर पत्नी ने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया।
विज्ञापन


पति के अधिवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि पत्नी ने गौरव को लखनऊ में आकर साथ रहने के लिए कहा। गौरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और उनके माता-पिता बंगलूरू में रहते हैं। जब उन्होंने लखनऊ में शिफ्ट न हो पाने की मजबूरी बताई तो संध्या ने रिश्ता ही खत्म करने के लिए तलाक की याचिका दाखिल कर दी। संध्या का कहना है कि पति उसकी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहा है और उसके साथ न रहने के लिए अपने माता-पिता का बहाना बना रहा है। वहीं, गौरव का कहना है कि संध्या ने जानबूझ कर ऐसी शर्त रखी है, जो वह पूरा नहीं कर सकते। पत्नी ने उसकी आर्थिक स्थिति सही होने के बावजूद मामले को निपटाने के लिए मोटी रकम की मांग की है। उसने गुजारा भत्ता समेत पांच मुकदमे पति के खिलाफ दाखिल किए हैं। तलाक के मुकदमे में अदालत ने जुलाई के दूसरे सप्ताह की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed