फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife thrown out of the house for not fulfilling dowry demands

Lucknow News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला

Fri, 13 Mar 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of the house for not fulfilling dowry demands
दूसरे मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

राजाजीपुरम। चौक निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति दूसरे मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाता है। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया और 23 जुलाई 2025 को घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में बुधवार को पति, सास, ननद, जेठ समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 21 नवंबर 2024 को चौक निवासी युवक से हुई थी। एक महीना गुजरते ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। पति ने ठाकुरगंज स्थित उसके मायके में उसके नाम की संपत्ति व कार बेचने का दबाव बनाया और मारपीट की। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed