{"_id":"6767e20a33e8a5bdaa0d3e5b","slug":"wife-lover-beat-young-man-to-death-for-opposing-illicit-relationship-in-lucknow-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बच्चे चीखते रहे... मां के यार ने पिता को मरने तक मारा, पत्नी खड़ी देखती रही पति की मौत का तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बच्चे चीखते रहे... मां के यार ने पिता को मरने तक मारा, पत्नी खड़ी देखती रही पति की मौत का तमाशा
Sun, 22 Dec 2024 03:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:25 PM IST
सार
राजधानी में मां के प्रेमी ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे बख्स देने के लिए चीखते रहे। वहीं पत्नी खड़ी पति की मौत का तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर शनिवार रात 48 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। महिला के प्रेमी सोनू रावत ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी के सोनू रावत से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार रात नौ बजे मजदूर की पत्नी अकेली घर लौटी। सवाल-जवाब करने पर दंपती में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच सोनू रावत लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और पीछे से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन
मूकदर्शक बनी खड़ी रही पत्नी
वारदात के समय मजदूर की दो नाबालिग बेटियां और बेटा घर पर ही थे। बच्चों ने पिता को बचाने का प्रयास भी किया, पर नाकाम रहे। पत्नी पास ही मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
एंबुलेंस की मदद से मजदूर को ट्रॉमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। एसीपी रजनीश ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई, पर वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।