फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife lover beat young man to death for opposing illicit relationship In Lucknow

UP News: बच्चे चीखते रहे... मां के यार ने पिता को मरने तक मारा, पत्नी खड़ी देखती रही पति की मौत का तमाशा

Sun, 22 Dec 2024 03:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

राजधानी में मां के प्रेमी ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे बख्स देने के लिए चीखते रहे। वहीं पत्नी खड़ी पति की मौत का तमाशा देखती रही। 

विज्ञापन
wife lover beat young man to death for opposing illicit relationship In Lucknow
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर शनिवार रात 48 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। महिला के प्रेमी सोनू रावत ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन


मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी के सोनू रावत से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार रात नौ बजे मजदूर की पत्नी अकेली घर लौटी। सवाल-जवाब करने पर दंपती में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच सोनू रावत लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और पीछे से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

विज्ञापन

मूकदर्शक बनी खड़ी रही पत्नी

वारदात के समय मजदूर की दो नाबालिग बेटियां और बेटा घर पर ही थे। बच्चों ने पिता को बचाने का प्रयास भी किया, पर नाकाम रहे। पत्नी पास ही मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकला। 
 

एंबुलेंस की मदद से मजदूर को ट्रॉमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। एसीपी रजनीश ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई, पर वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
 
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- 15 दिन पहले चौकी पर की थी शिकायत

गांव के लोगों का कहना है कि 15 से 20 दिन पहले मजदूर ने कनकहा चौकी पर पत्नी व सोनू के अवैध संबंध की मौखिक शिकायत की थी। ऐसी चर्चा है कि चौकी में मजदूर ने सोनू से जान का खतरा भी जताया था। 
 

दो दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद वारदात न होती। एसीपी का कहना है कि मजदूर की पत्नी ने मारपीट की मौखिक शिकायत की थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। दो दिन पहले ही महिला मायके से लौटी थी। उसका कहना है कि पति से झगड़े के दौरान ही सोनू ने पीछे से वार कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed