फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife created ruckus In Lucknow during wedding reception of husband second marriage punching each other

UP: पति के दूसरे निकाह की लगी भनक... तो वलीमे में पहुंची पत्नी; जमकर बरसे लात-घूंसे; देखने वालों की लगी भीड़

Sun, 12 Jan 2025 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

पति के दूसरे निकाह की भनक लगी तो पत्नी वलीमे में पहुंच गई। उसने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
wife created ruckus In Lucknow during wedding reception of husband second marriage punching each other
निकाह - फोटो : freepik.com

विस्तार

राजधानी लखनऊ में युवक के वलीमे में महिला ने हंगामा काट दिया। मौलवीगंज निवासी महिला ने पति पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। वह व उनके परिजन जब वलीमे में पहुंचे तो आरोपी लड़के पक्ष ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। 

विज्ञापन


उधर, लड़के के पिता ने भी महिला के घरवालों पर बंदूक के बल पर बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। मदेयगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

शावेज ने दूसरा निकाह कर लिया

महिला के मुताबिक 2017 में उनका निकाह सआदतगंज के बीबीगंज निवासी शावेज मिर्जा से हुआ था। कुछ समय बाद आरोपी व उसके घरवाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को पता चला कि शावेज ने दूसरा निकाह कर लिया है। वलीमा मदेयगंज स्थित गोदावरी बैंक्वेट लॉन में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने पीटना शुरू कर दिया

आरोप है कि जब महिला व उसके भाई अदनान, सलमान और खाला का बेटा साकिब लॉन पहुंचे तो शावेज और उसके रिश्तेदार शोएब मिर्जा, शैफी मिर्जा व उसके बहनोई सुफियान बेग, ससुर परवेज व 15 अन्य लोगों ने उनके भाइयों को रॉड से पीट दिया। 

फायरिंग न होने पर बट से पीटा

इसके बाद घसीटते हुए लॉन से बाहर निकाल दिया। सुफियान ने रिवॉल्वर से महिला पर फायरिंग की कोशिश की। फायरिंग न होने पर उन्हें बट से पीटा। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक आरोपी लड़के पक्ष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed