फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife beat her husband

घर पर सब्जी का पैसा नहीं, प्रेमिका पर लुटा रहा था कमाई, पत्नी ने पकड़कर कूटा

Wed, 10 Jul 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wife beat her husband
घर में बच्चों की फीस व सब्जी के लिए पैसे नहीं, प्रेमिका पर लुटा रहा था कमाई, पत्नी ने जमकर कूटा
विज्ञापन

घर पर सब्जी के लिए पैसा नहीं। बच्चों के स्कूल से रोज फीस के लिए रिमाइंडर पर रिमाइंडर आ रहे हैं। पत्नी उधार मांग-मांग कर खर्चा चला रही है और पति अपनी प्रेमिका पर रुपये लुटा रहा है।
ऐसे पति को सोमवार रात पत्नी ने खूब सबक सिखाया। वह प्रेमिका के घर पहुंची और धरना देकर बैठ गई। रात को प्रेमिका घूम-फिरकर घर लौटी तो उसे खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

दोनों के बीच झगड़े की सूचना पाकर पति भी वहां आ गया और पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने फोन कर सहेलियों को बुलवा लिया।
इसके बाद पति को जमकर कूटा। देर रात पत्नी ने गोमतीनगर थाना जाकर शिकायत की। पुलिस ने कॉल की, लेकिन महिला के पति ने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद फोन स्विच ऑफ करके लापता हो गया। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर का कहना है कि पीड़िता के पति से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि पति ठेके पर एयरकंडीशनर की मरम्मत व रखरखाव का काम करता है। उसका अपनी कर्मचारी से संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसने ससुरालवालों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उन्होंने कोई रोक-टोक नहीं की। उधर, पति ने घर से बिलकुल किनारा कर लिया। कई-कई दिन तक वह प्रेमिका के साथ उसके घर पर ही रहने लगा।
इसे लेकर दंपती और युवती के बीच कई बार कहासुनी व झगड़ा भी हुआ। बकौल पीड़िता, सोमवार रात उसने पति को कई कॉल किए, लेकिन जवाब नहीं मिला।
शक होने पर उसने प्रति की प्रेमिका को फोन लगाया। युवती से उसने पति के बारे में पूछा तो वह बुरा-भला कहने लगी।
शक होने पर पीड़िता उसके घर पहुंचकर और धरना देकर बैठ गई। जानकारी पाकर युवती घर आई और पीड़िता से जमकर कहासुनी हुई। प्रेमिका ने फोन कर उसके पति को बुलवा लिया। तीनों का आपस में झगड़ा हुआ।
इससे गुस्साए पति ने प्रेमिका के सामने ही पत्नी को पीट दिया। पीड़िता ने फोन कर चार-पांच सहेलियों को बुलवा लिया और पति को पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान इलाके के लोगों का मजमा लग गया। कुछ लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। सहेलियों के समझाने पर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की।
परिवार के लिए की नौकरी, उधार लेकर पति को कराया कारोबार
पीड़िता ने बताया कि पति ने एयरकंडीशनर का काम सीखा था। वह एक दुकान पर महज दो हजार रुपये की एक नौकरी करता था। भारतीय जीवन बीमा की एजेंट बनकर वह दर-दर भटकी और मार्केटिंग का काम भी किया। यही नहीं, पति को कारोबार कराने के लिए उसने सहेलियों से सात लाख रुपये उधार लिए। पति ने ऑफिस खोलकर एक युवती को नौकरी पर रखा। पीड़िता ने बताया कि पति ने काम शुरू किया तो उसे नौकरी छोड़ने को कहा। वह खुशी-खुशी घर में रहकर बच्चों की देखभाल करने लगी। हालांकि, पति ने रुपये देने बंद कर दिए तो उसने फिर चार लाख रुपये उधार लेकर ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया।
17 साल पहले हुआ था निकाह, 16 साल की है बेटी
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 17 साल पहले हुआ था। उसके 16 साल की एक बेटी समेत दो बच्चे हैं। पति सीतापुर का है। ससुरालवाले ताना दिया करते थे इसलिए 13 साल पहले वह पति व बच्चों के साथ लखनऊ आई और किराये के मकान में रहने लगी।

पति ने कर्ज से झाड़ा पल्ला, खुदकुशी ही रास्ता
पीड़िता ने बताया कि पति कर्ज चुकाने से इन्कार कर रहा है। एक तरफ परिवार बिखर रहा है तो दूसरी तरफ कर्जदार तगादा कर रहे हैं। ऐसे में खुदकुशी के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed