फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife arrested for murder of textile dealer

कपड़ा व्यवसायी की हत्या में पत्नी गिरफ्तार, नायलॉन की रस्सी से घोंटा था गला

Sun, 05 Sep 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested for murder of textile dealer
तालकटोरा पुलिस ने कपड़ा व्यवसायी सचिन चोपड़ा की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रिनी चोपड़ा को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तालकटोरा अशोक कुमार सरोज ने बताया कि सचिन शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर रिनी ने नायलॉन की रस्सी से गला कसकर पति की हत्या कर दी थी।
राजाजीपुरम के डी-ब्लॉक के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी सचिन चोपड़ा की आठ अगस्त को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद अमीनाबाद की गन्ने वाली गली में रहने वाले सचिन के भाई रोहित चोपड़ा ने अपनी भाभी रिनी चोपड़ा पर हत्या करने का आरोप लगाकर तालकटोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में आरोप सही पाए जाने पर तालकटोरा पुलिस ने शनिवार को रिनी चोपड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed