{"_id":"696167d50e32c2199a07c3ba","slug":"widow-drugged-and-raped-lucknow-news-c-13-lko1070-1551898-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधवा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधवा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में किराये पर रहने वाली विधवा से मकान मालिक डेयरी संचालक अंकित पाल ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर यौन शोषण करने लगा। पीड़ित ने मकान बदल दिया, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर डीसीपी से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
मूल रूप से निगोहां की रहने महिला के अनुसार चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह मां और पांच वर्षीय बेटी के साथ किराये पर रहकर आसपास के घरों में काम करने लगी। दो माह पहले उसकी ईश्वरीखेड़ा में पाल डेयरी संचालक अंकित पाल से मुलाकात हुई। उसने मदद के नाम पर अपना मकान किराये पर दे दिया।
पीड़िता के अनुसार 11 दिसंबर को अंकित के भाई का तिलक समारोह था। रात करीब नौ बजे वह काम से लौटकर कमरे में चली गईं। उसकी मां व बेटी गांव गए थे। आरोप है कि कुछ देर बाद अंकित एक महिला के साथ कमरे में पहुंचा और कॉफी व खाना दिया। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
सुबह होश आने पर पीड़िता ने अंकित से शिकायत की तो उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया और रुपये भी ऐंठ लिए। तंग आकर पीड़िता ने दो जनवरी को कमरा छोड़ दिया। इस पर भी अंकित फोन कर धमकियां देने लगा।
आरोप है कि पीजीआई के पास स्थित एक होटल ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने डीसीपी दाक्षिणी निपुण अग्रवाल से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया।