फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Why its 45 minutes delay in informing police about fire

आग लगने के ४५ मिनट बाद दी सूचना, संदेह के घेरे में

Fri, 05 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Why its 45 minutes delay in informing police about fire
साजिश या लापरवाही : आखिर 45 मिनट बाद क्यों दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

सूचना देने में देरी की पड़ताल करेगी जांच कमेटी
पिकप भवन में बुधवार शाम आग लगने की सूचना घटना के 45 मिनट बाद पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को दी गई। यह जानकारी भी विभागीय कर्मचारियों ने नहीं, बल्कि राहगीरों ने दी। सूचना देने में देरी से जब तक मदद पहुंची, तब तक आग फैल चुकी थी और विभागों की महत्वपूर्ण फाइलें राख हो चुकी थीं। सूचना देने में देरी को देखते हुए मामले में साजिश की बू आ रही है।
फायर स्टेशन ऑफिसर गोमतीनगर मदन सिंह के मुताबिक कर्मचारी नारायण पुरी और मनोज गुप्ता ने उन्हें बताया कि शाम 7.15 बजे वित्त व लेखा अनुभाग के कार्यालय के कमरे से धुआं निकलने लगा। इसकी गंध से पास के कमरे में मौजूद दोनों कर्मचारी बाहर निकले। दोनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो धुएं के गुबार के साथ लपटें दिखीं। इस पर शोर मचाकर सुरक्षाकर्मियों को बुलाया। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि तत्काल फायर व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना नहीं दी। सिंह के मुताबिक रात 8.01 बजे राहगीरों के कंट्रोल रूम को सूचना देने के पांच मिनट बाद पिकप भवन के सुरक्षाकर्मियों ने फोन किया। सूचना देने में देरी की बात जांच कमेटी को खटक रही है। वह इस बिंदु पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

एफएसओ गोमतीनगर के मुताबिक सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। रात 8.10 बजे शुरू हुआ राहत कार्य 10.10 बजे समाप्त हुआ। उधर, चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिलने से लेकर राहत कार्य समाप्त होने तक के हर चरण को रिकॉर्ड किया गया है। इसे जांच में शामिल किया जाएगा। साथ ही हादसे की सूचना देने में देरी होने के कारण की पड़ताल भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed