फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Why BJP-BSP together to defeat SP: Akhilesh

सपा को हराने के लिए क्यों एक साथ भाजपा-बसपा: अखिलेश

Mon, 02 Nov 2020 07:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Why BJP-BSP together to defeat SP: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा व बसपा, दोनों समाजवादी पार्टी को हराने में एक साथ है। आखिर कोई वजह तो इसके पीछे होगी जो दोनों ही पार्टियां हमसे लड़ना चाहती हैं। उन्होंने चुटकी ली कि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार की विदाई के साथ ही कोरोना समेत सभी बीमारियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के समक्ष सोमवार को उन्नाव से कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नु टंडन समेत 150 प्रमुख नेता व कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। दलितों, पिछड़ों, सवर्णों, सभी को अपमानित किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार बनाने के लिए हम समाजवादी पार्टी में अच्छे लोगों को जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सभी जाति, धर्म व वर्गों को साथ लेकर चलते है। समाजवादियों की सोच है कि साइकिल के दो पहियों में एक डॉ. आंबेडकर की तो दूसरी डॉ. लोहिया की विचारधारा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई लाख सफाई दे लेकिन जनता जानना चाहती कि सपा को हराने के लिए भाजपा व बसपा की चाहत एक जैसी क्यों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर लॉकडाउन हुआ तो ....

अखिलेश ने कहा, कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यह बीमारी जहां से चली थी, वहां और फैल रही है। फिर से लॉकडाउन हुआ तो हमारी रोटी-रोजगार का क्या होगा? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास पर बहस नहीं चाहती है। किसान को लागत से ड्योढी कीमत देने का क्या हुआ? मंडियों की स्थापना कहां हुई? अनावश्यक मुद्दों पर भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है।

बेटियां सुरक्षित नहीं
सपा अध्यक्ष ने तंज कसा, मुख्यमंत्री के पास दिव्य शक्ति है पर उनकी कैसी भाषा है ‘ठोक दो।‘ इस ठोक दो नीति के कारण अपराधों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री की यह भाषा आलोकतांत्रिक व अमानवीय है। उन्होंने कहा कि अभी एयरपोर्ट बिके हैं, भाजपा सरकार में जाने क्या-क्या बिक जाएगा। ऐसे में संविधान प्रदत्त अधिकारों का क्या होगा ? भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए सपा सरकार में 1090 सेवा से 8 लाख बहनों को मदद मिली थी। अब इसे बंद करके दो मंजिला झोपड़ी (पिंक हट) बनाकर सुरक्षा का हवाई वादा हो रहा है। प्रदेश में कोई अच्छी कंपनी काम करने नहीं आ रही है। ग्रीन सोलर एनर्जी सहित एक यूनिट बिजली भी इस सरकार में नहीं बनी।

उपचुनावों में सबक सिखाएगी जनता
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से नाराज जनता उपचुनावों में उसे सबक सिखाएगी। उपचुनाव में भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। कोटेदारों, प्रधानों को वोट दिलाने के लिए धमकाया जा रहा है। 2022 में भाजपा को समझ आ जायेगी कि जनता को धोखा देना कितना मंहगा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed