फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   who leaked priyanka gandhi's video on varun gandhi

कांग्रेसी ने ही लीक किया था प्रियंका का वीडियो!

Mon, 14 Apr 2014 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
who leaked priyanka gandhi's video on varun gandhi

सुल्तानपुर में वरुण गांधी को नसीहत देती हुई प्रियंका गांधी का वीडियो वायरल क्या हुआ, कांग्रेस में हाईकमान से लेकर निचले स्तर तक खलबली मच गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रियंका का यह वीडियो मीडिया में भेजने के लिए नहीं था। पार्टी हाईकमान इससे नाराज भी चल रहा है।

कांग्रेसी नेता अब यह भी आरोप लगा रहे हैं कि यह हरकत किसी और की नहीं बल्कि सुल्तानपुर के रॉयल कपल संजय और अमीता सिंह की है।

दोनों हैं गांधी परिवार से नाराज

who leaked priyanka gandhi's video on varun gandhi

अमेठी के राजघराने से ताल्लुक रखने वाले संजय और अमीता का राहुल के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रभाव माना जाता है। इसलिए, यह चर्चा भी है कि दोनों राहुल के चुनाव प्रचार में अहम किरदार अदा कर सकते हैं।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रमा के करीब से देख रहे एक शख्स ने कुछ अहम राज खोले हैं।

इस सूत्र के मुताबिक संजय और अमीता सिंह गांधी परिवार से खफा चल रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार से कहा है, 'सुल्तानपुर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही अमीता सिंह के खिलाफ प्रचार न करने के गांधी परिवार के फैसले से चुनाव प्रचार पर बुरा असर पड़ रहा है।'

उन्होंने यह भी शिकायत की है कि भाई-बहन की मौन आपसी समझ और मिलनसारि‌ता से लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता ने ही शूट किया था वीडियो

who leaked priyanka gandhi's video on varun gandhi

कांग्रेस के अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, जब प्रियंका मुट्ठीभर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वरुण को लेकर बात कर रहीं थी तभी एक कार्यकर्ता ने उनका वीडियो बना लिया था।

इसके बाद, उसने संजय व अमिता की शह पर इस वीडियो को लीक भी कर दिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर अमीता की तरफ से कोई सफाई या बयान नहीं आया है।

इस बीच वरुण के करीबी लोगों का कहना है कि प्रियंका के इस औचक हमले से न सिर्फ वरुण को दुख पहुंचा है बल्कि इससे प्रियंका की खुद की छवि भी प्रभावित हुई है।

उनका तर्क है कि इससे प्रियंका की कमजोरी ही उजागर हुई, क्योंकि वरुण ने उन्हें उकसाने के लिए ज्यादा कुछ प्रयास नहीं किया था।

विज्ञापन

'प्रियंका की छटपटाहट आ गई बाहर'

who leaked priyanka gandhi's video on varun gandhi

बीजेपी के एक नेता के मुताबिक, 'वरुण ने सकारात्मक नजर‌िए से अपना चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने गांधी परिवार को बेवजह किसी विवाद में नहीं घसीटा है। और, क्योंकि सुल्तानपुर में कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल है इसलिए प्रियंका का यह बयान महज उनकी छटपटाहट को दर्शाता है।'

प्रियंका के इस बयान पर वरुण ने भले ही ‌चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनकी मां मेनका गांधी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'यह तो देश तय करेगा कि गलत रास्ते पर कौन है।'

मेनका ने कहा कि अगर देश की सेवा गलत रास्ते पर जा रही है तो गलत रास्ते पर कौन गया है, ये देश ही तय कर लेगा।

क्या था इस वीडियो क्लिप में

who leaked priyanka gandhi's video on varun gandhi

महज ढाई मिनट की इस वीडियो क्लिप में पहली बार प्रियंका गांधी को अपने चचेरे भाई वरुण गांधी पर हमला बोलते हुए देखा गया।

वह पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रही हैं कि यह सच है कि वरुण उनके छोटे भाई हैं, लेकिन वह अपनी राह से भटक गए हैं। अब ये लोगों की जिम्मेदारी है कि उन्हें वापस सही राह पर लाएं।

यह मीटिंग बंद दरवाजों में मुंशीगंज के गेस्ट हाउस में हुई थी। इसमें प्रियंका ने यह भी कहा कि भले ही वो मेरे भाई हैं और सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आप उन्हें गांधी मत समझिए। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना खून बहाया है। उन्हें यह समझना होगा कि राजनीति तोड़ने वाली नहीं हो सकती, इससे लोगों को जोड़ना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed