{"_id":"6a35a8bc56b5efbf0e05b3e8","slug":"while-the-sun-beat-down-outside-the-humidity-indoors-made-life-miserable-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1791400-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाहर धूप तो घर में उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाहर धूप तो घर में उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
शुक्रवार को गर्मी और धूप से परेशान नजर आए लोग।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार तीसरे दिन जारी रहा। झुलसा देने वाली धूप और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा। हाल ये था कि घर के बाहर धूप ने बेहाल किया वहीं घर में उमस ने बेचैन किए रखा। इस हालत में कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे सके।
राजधानी में शुक्रवार को तापमान में वृद्धि का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बिना जरूरी काम के लोगों ने घर से बाहर निकलने से भी गुरेज किया। शहर के मुख्य मार्गों को छोड़कर बाकी जगह दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम वाहन और भीड़भाड़ देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से लखनऊ में लू का असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी और वृद्धि होने के भी संकेत हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी क्षेत्र में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में गर्मी अभी और सताएगी। तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म होंगी। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है।

शुक्रवार को गर्मी और धूप से परेशान नजर आए लोग। - फोटो : संवाद