{"_id":"6a3d9456eac42d454d08e2ab","slug":"which-trade-offers-better-employment-prospects-parents-are-seeking-information-at-the-help-deskwhich-trade-offers-better-employment-prospects-parents-are-seeking-information-at-the-help-desk-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1800673-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कौन से ट्रेड में रोजगार की संभावना ज्यादा.. हेल्प डेस्क पर अभिभावक ले रहे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कौन से ट्रेड में रोजगार की संभावना ज्यादा.. हेल्प डेस्क पर अभिभावक ले रहे जानकारी
विज्ञापन
राजकीय पालीटेनिक में बनाए गए हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते अभिभावक
लखनऊ। डिप्लोमा इंजीनियरिंग का ऐसा कौन सा ट्रेड है, जिसमें रोजगार की संभावना सबसे अधिक है...। पढ़ाई पूरी होते ही बच्चे को किसी अच्छी कंपनी में जॉब (नौकरी) मिल जाएगी ना..। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर इस तरह के कई सवाल पूछ रहे हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से अभिभावक लगातार इस बात की जानकारी ले रहे हैं।
प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी राजकीय, सहायता प्राप्त (एडेड) और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काउंसलिंग की शुरुआत के साथ ही संस्थानों में हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिए गए हैं। इन हेल्प डेस्क पर बच्चों से कहीं ज्यादा अभिभावक पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया के पहले दिन प्रत्येक संस्थान में औसतन 10 से 12 अभिभावक जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर तैनात टीमें अभिभावकों को काउंसलिंग प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और फीस के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रोजगार की संभावना ज्यादा--
राजकीय पॉलीटेक्निक के प्लेसमेंट अधिकारी सोनी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले युवाओं की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसके बाद इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, केमिकल और पेंट इंजीनियरिंग जैसे ट्रेडों में पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं होती हैं।
पहले दिन 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया काउंसलिंग में हिस्सा...
सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन 15,187 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जबकि 4,039 अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें लॉक कर दी हैं। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में 1.88 लाख से अधिक उम्मीदवार प्रवेश काउंसलिंग के लिए योग्य पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण की प्रवेश काउंसलिंग 30 जून तक चलेगी, जबकि 2 जुलाई से दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) शुरू होगा।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रोजगार की संभावना ज्यादा