{"_id":"67f041e974fa66556408de79","slug":"when-the-power-went-out-the-taps-also-dried-up-there-was-a-water-crisis-business-came-to-a-standstill-lucknow-news-c-13-knp1050-1143570-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली उड़ी तो नल भी सूखे, पानी का हुआ संकट, कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली उड़ी तो नल भी सूखे, पानी का हुआ संकट, कारोबार ठप
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को बिजली के साथ में ही पांच हजार आबादी का पानी भी गुल हो गया। इससे लाटूश रोड के 150 व्यापारियों का पूरे दिन कारोबार ठप रहा। यह संकट बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से पोल टूटने एवं ट्रांसफार्मर में आयी खराबी के कारण उत्पन्न हुआ था।
इलाकाई इंजीनियरों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक एक पेड़ एलटी लाइन पर गिर गया, जिसके कारण तीन पोल व तार टूट गए। इससे पांच हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, घटना की सूचना के बाद ही टूटे पोल को बदलने का काम शुरू हो गया था, जो शाम चार बजे पूरा हो सका। इसके बाद बिजली चालू हो सकी।
उधर, लाटूश रोड के व्यापारी नेता सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के पास फोरपोल पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे दोपहर दो से रात 10 बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। इससे 150 व्यापारी के कारोबार पर असर पड़ा।
विज्ञापन
अमीनाबाद के एक्सईएन ने बताया कि ट्रैफिक के कारण पोल से ट्रांसफार्मर को उतारा नहीं जा सका। इससे बिजली चालू होने में समय लगा। हालांकि, व्यापारियों को सुबह कोई परेशानी नहीं होगी।