फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the police did not listen, the seven-year-old child went to court and filed a report against his grandmother and uncle

Lucknow News: पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंचा सात साल का बच्चा, दादी व चाचा के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 07 Jun 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
When the police did not listen, the seven-year-old child went to court and filed a report against his grandmother and uncle
मोहनलालगंज। पिता की मौत के बाद जमीन अधिग्रहण के मुआवजे और एफडी के 1.08 करोड़ रुपये दादी और चाचा ने नहीं दी तो सात साल का बच्चा नाना के साथ पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत उनके सामने नहीं की गई थी। केस दर्ज कर जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के बिंदौआ निवासी सुधीर कुमार की सितंबर 2016 में डेंगू के कारण हो गई थी। उनका सात साल का बेटा शिवा है। उनकी मौत के समय वह मां के गर्भ में था। वर्ष 2015 में सशस्त्र सीमा बल ने बिंदौआ गांव में जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके दायरे में सुधीर के हिस्से की जमीन भी आई थी। वर्ष 2017 में मुआवजे के 88 लाख रुपये सुधीर के खाते में आए थे। उनकी 20 लाख की एफडी भी थी। आरोप है कि शिवा के चाचा सुनील कुमार, सुशील कुमार व दादी मातादेई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुधीर को अविवाहित दिखाकर पूरी मुआवजे व एफडी की रकम हड़प ली। शिवा नाना रामसजीवन के साथ अप्रैल 2024 में मोहनलालगंज थाने गया और शिकायत की। वहां मदद नहीं मिलने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर चाचा सुनील कुमार, सुशील कुमार व दादी मातादेई पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed