फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the paan masala seller was asked to return the loan, he was attacked with a chopper

Lucknow News: उधारी वापस मांगने पर पान मसाला विक्रेता पर चापड़ से किए वार

Mon, 24 Mar 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
When the paan masala seller was asked to return the loan, he was attacked with a chopper
उधारी वापस मांगने पर पान मसाला विक्रेता पर चापड़ से किए वार
लखनऊ। चौक में रविवार को अकबरी गेट निवासी पान मसाला विक्रेता मो. अनवार अहमद पर दर्जी बगिया निवासी मो. शाद उर्फ शेखू ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। अनवार के दोनों हाथ की अंगुलियां कट कर अलग हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अनवार के बेटे अहमद शाह ने बताया कि पिता से आरोपी शाद ने 70 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रहा था। शनिवार को पिता शाद के घर रकम मांगने गए थे। पर आरोपी गाली-गलौज कर धमकाने लगा। इस पर पिता लौट आए। दोपहर 12 बजे पिता दुकान पर बैठे थे। इस बीच शराब के नशे में शाद आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने चापड़ से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचने के लिए पिता ने दोनों हाथ आगे कर दिए। इससे उनके दोनों हाथों की एक-एक अंगुली कट गई। पिता लहूलुहान होकर दुकान में गिर पड़े।
विज्ञापन


घटना से मची अफरा-तफरी

साप्ताहिक मंडी के कारण घटना से अफरा-तफरी मच गई। खुद को फंसता देखकर आरोपी भागने लगा। लोगों ने घटना को जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। अनवार को पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, वहां उनकी हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक पीड़ित के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed