फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the mayor got angry, the employee's pension was made in two hours

Lucknow News: महापौर हुईं नाराज तो दो घंटे में बन गई कर्मचारी की पेंशन

Sun, 07 Sep 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
When the mayor got angry, the employee's pension was made in two hours
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में महापौर नाराज हो गईं। एक कर्मचारी की पेंशन नहीं बनने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि अफसर खुद को शहंशाह समझने लगे हैं। जिम्मेदारों को फाइलों के साथ कैंप कार्यालय बुलाया। इसके दो घंटे बाद ही कर्मचारी की पेंशन बना दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह था। यहां एक कर्मचारी की पेंशन बुक नहीं बनी थी, जिससे उसे पेंशन नहीं मिलती। नाराज कर्मचारियों ने इसकी शिकायत महापौर से की। उन्होंने मामले में तत्परता दिखाई। अफसरों को फटकारा। इस पर अफसरों व कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि लेखा विभाग की आपत्ति के चलते पेंशन नहीं बन पाई। जब लेखा विभाग से आपत्ति की वजह पूछी गई तो कर्मचारियों ने ऑडिट विभाग से आपत्ति होने की बात कही। इस पर महापौर और भी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति से पहले ही सभी आपत्तियां दूर हो जानी चाहिए थी। कहाकि, कुर्सी पर बैठकर खुद को शहंशाह समझने लगे हैं। यह गलत बात है। फाइल लेकर मेरे कैंप कार्यालय पर पहुंचें। चाहे इसके लिए पूरी रात काम करना पड़े। इसके दो घंटे बाद ही अधिकारियों ने कर्मचारी की पेंशन बना दी।
विज्ञापन

महापौर ने यह भी कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई सफाईकर्मी भर्ती होता है और वह पढ़ा-लिखा है तो उससे सफाई की जगह बाबू का काम कराया जाए, लेकिन जबरदस्ती उससे सफाई कार्य कराया जा रहा है। यह भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरना

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी ब्रजेश कुमार को प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। ब्रजेश कुमार जोन एक में लालकुआं वार्ड में हेल्थ विभाग में सेनेटरी सुपरवाइजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 15 वर्षों से कैंसर पीड़ित हैं। प्रमाणपत्र नहीं देने से नाराजगी के चलते वह नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed