फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the cylinders failed, the furnaces caught fire.

Lucknow News: सिलिंडरों ने दिया धोखा तो जल उठीं भट्ठियां

Tue, 21 Apr 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
When the cylinders failed, the furnaces caught fire.
शादियों में भट्ठियां जलाकर खाना बनाते कारीगर
लखनऊ। शादी वाले घरों में सिलिंडर पहुंचाने के प्रशासन के दावे खोखले दिखाई दे रहे हैं। सहालग शुरू होते ही प्रशासन के इस दावे की पोल खुलने लगी। सोमवार को जिन घरों में शादी थी उनके यहां समय से सिलिंडर नहीं पहुंचे। ऐसे में घरों और मैरिज लॉन में मजबूरन भट्ठियां जलानी पड़ी। कैटरिंग कारोबारियों ने इस अव्यवसथा पर आपत्ति जताई है जबकि जिम्मेदार अधिकारी अभी भी सब कुछ ठीक होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


चिनहट के एक परिवार में 20 अप्रैल को बेटी की शादी थी। उन्होंने 14 अप्रैल को जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर 500 मेहमानों की दावत के लिए सिलिंडर की मांग की थी। आवेदन पत्र के साथ शादी का कार्ड भी जमा किया था। दावत का जिम्मा अयोध्या रोड स्थित लॉन को दिया था। परिवार और कैटर्स वाले सुबह से ही सिलिंडरों की राह देख रह थे। जब दोपहर तक भी सिलिंडर नहीं पहुंचे तो कैटर्स वालों को मजबूरन भट्ठियों का सहारा लेना पड़ा। उनके यहां शादी वाले दिन शाम 5 बजे महज तीन सिलिंडर दिए गए। कैटरिंग कारोबारी रवि ने बताया कि अगर सिलिंडरों के सहारे बैठे रहते तो देर रात तक खाना न बना पाते। भट्ठियों के सहारे ही अपना वादा निभाया।
विज्ञापन

वहीं, गणपति विहार के एक परिवार में 21 अप्रैल को शादी है। शादी वाले परिवार ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर दस सिलिंडरों की मांग की थी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को भी उनके यहां सिलिंडर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह विनीतखंड गोमतीनगर निवासी एक परिवार ने 9 अप्रैल को बेटे की शादी की दावत के लिए 20 सिलिंडरों की मांग की थी। हालांकि उन्हें बस चार सिलिंडर ही मिल सके। यहां भी कैटरिंग कारोबारियों को भट्ठी जलाकर खाना बनाना पड़ा।
-----------------------
सबसे साथ हो समान व्यवहार
उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने शादी वाले घर के लिए आठ व्यावसायिक सिलिंडरों की संख्या तय की थी। लेकिन सिलिंडर मिल नहीं रहे हैं। जिस तरह वीआईपी लोगों को तरजीह दी जा रही है उसी तरह आम लोगों को भी राहत दी जाए।

--------------------------
सबको दिए सिलिंडर
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि ऐसा कोई शादी वाला घर नहीं है जहां सिलिंडर नहीं दिए गए हैं। 20 अप्रैल की शादी के लिए सभी के यहां सिलिंडर भिजवाए गए हैं।

शादियों में भट्ठियां जलाकर खाना बनाते कारीगर

शादियों में भट्ठियां जलाकर खाना बनाते कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed