फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When she complained, the bullies beat up a female sports teacher

Lucknow News: शिकायत करने पर दबंगों ने महिला स्पोर्ट्स टीचर को पीटा

Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
When she complained, the bullies beat up a female sports teacher
लखनऊ। गौतमपल्ली में एक नवंबर को पुलिस से शिकायत करने पर दबंगों ने महिला स्पोर्ट्स टीचर को बीच सड़क पीटा। बीच-बचाव में आईं टीचर की बहनों से आरोपियों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर गौतमपल्ली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह अनुसूचित जनजाति की आदिवासी महिला हैं। वह तीन बहनों के साथ रहती हैं। आरोप है कि सुरेश यादव व उसके परिवार वाले उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। घर के सामने गंदगी फैलाते हैं। रात में बहनों के सोने पर आरोपी उनपर टॉर्च की रोशनी मारता है। विरोध पर वह गाली-गलौज करने लगता है। इससे परेशान होकर उन्होंने आरोपी की शिकायत पुलिस से की थी। इस पर आरोपी उनसे खुन्नस पाले था। पीड़िता ने बताया कि एक नवंबर को वह बहनों के साथ घर पर थीं। तभी रात करीब दस बजे सुरेश उसका बेटा पिंटू, उसकी पत्नी व संदीप यादव उनके घर आ धमके। सुरेश और उसका बेटा कॉलर पकड़ कर उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर सड़क पर ले गया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। बचाने दौड़ी बहनों से दोनों ने छेड़छाड़ की। पड़ोसियों के विरोध पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed