फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When mother offered flowers to the piece of liver, every eye cried

Lucknow News: मां ने कलेजे के टुकड़े पर फूल चढ़ाए तो रो पड़ी हर आंख

Mon, 21 Oct 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
When mother offered flowers to the piece of liver, every eye cried
-रायबरेली में ऊंचाहार कस्बा में बेटे की घर से जाती अर्थी को देखकर रोती मां संगीता व बहन। 
रायबरेली। सराफा व्यवसायी शोभित कौशल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। तीन दिन बाद बेटे को सफेद कफन में लिपटा देख मां संगीता बेसुध हो गईं। उनका कलेेजा कांप गया, आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। संगीता नियति को दुहाई देकर रो रही थीं। मां ने बेटे के शव पर फूल चढ़ाए तो बेटे के जन्म की याद आंखों में तैरने लगी और एक मां की करुण चीत्कार ने हर किसी को झकझोर दिया।
विज्ञापन

बेटे शोभित के शव के आगे बेबस संगीता बोलीं की लाड-प्यार से पाला-पोषा था। मेरे-बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसकी हत्या कर दी। सामान लेना था तो ले लेते, लेकिन उसकी जान तो बख्श देते। पिता राकेश ने सुबकते हुए कहा कि बेटा किसी से झगड़ा भी नहीं करता था। उसने व्यवसाय शुरू किया तो लगा अब कोई परेशानी नहीं रहेगी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

वहीं, बड़े भाई आदित्य व छोटे देवा, बहन कुमुद व वैष्णवी के चेहरे पर भाई को खोने का गम साफ झलक रहा था। बीते 48 घंटे से अधिक समय से खाना पानी छोड़ सिर्फ भाई की झलक पाने के लिए सभी रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर फूटा भाई का गुस्सा
मृतक के भाई आदित्य नेे पुलिस को आड़े हाथ लिया। पुलिसकर्मी शव के अंतिम संस्कार की बात करनेे लगे तो आदित्य का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। कहा कि अब बहुत जल्दी है, इतनी जल्दी भाई को ढूंढ़नेे में की होती तो यह दिन न देखना पड़ता। तुम लोगों की वजह से मेरा भाई मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed