Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ...when Mohan Rakesh arrived at his wedding without a wedding procession

Lucknow News: ... जब अपनी शादी में बिना बरात के पहुंचे थे मोहन राकेश

Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
...when Mohan Rakesh arrived at his wedding without a wedding procession
मोहन राकेश स्मृति समारोह के तहत संगोष्ठी में बोलतीं डॉ. अलका।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में नाटककार मोहन राकेश स्मृति समारोह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मोहन राकेश के साहित्यिक योगदान के अलावा उनसे जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर भी बात की।
विज्ञापन

गीता शुक्ला ने वाणी वंदना की। साहित्यकार डॉ. अलका पांडेय ने कहा कि मोहन राकेश फक्कड़ स्वभाव के थे। उनके व्यक्तित्व की छाप उनके लेखन में भी दिखती थी। उन्होंने जो जीया वही लिखा, तभी उसमें इतनी सच्चाई दिखती है। डॉ. अलका ने बताया कि मोहन राकेश जब अपनी पहली शादी में इलाहाबाद पहुंचे तो उनके साथ बरात नहीं थी। दूसरी शादी में भी उन्होंने कुछ इसी तरह किया। मोहन राकेश ने हिंदी नाटकों को विश्व पटल पर पहुंचाया। उनके नाटकों का मंचन अमेरिका में भी हुआ। केवल 47 वर्ष की उम्र में ही उनका निधन हो गया, लेकिन इतने कम समय में भी उनका साहित्यिक योगदान बहुत बड़ा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मोहन राकेश ने नाट्य विधा को नई दिशा प्रदान की। उनके नाटक आषाढ़ का एक दिन नाटक में पात्र ऐतिहासिक होते हुए भी उनमें आधुनिकता के तत्व विद्यमान है। उनका ''आधे-अधूरे'' नाटक आम जीवन का नाटक है। इस नाटक में परंपरा व आधुनिकता के सामंजस्य का द्वंद्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी संस्थान के निदेशक राज बहादुर ने कहा कि मोहन राकेश भारतीय साहित्य में दैदीप्यमान साहित्यकार के रूप में हमारे सामने आते हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं से हिंदी साहित्य को एवं नाट्य साहित्य को समृद्ध किया। संचालन संस्थान की प्रधान संपादक अमिता दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed