फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When her brother scolded her, the nurse consumed poison and died

Lucknow News: भाई ने डांटा तो नर्स ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Wed, 16 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
When her brother scolded her, the nurse consumed poison and died
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। ठाकुरगंज के रस्तोगीनगर में सोमवार शाम भाई के डांटने से नाराज नर्स श्वेता गौड़ (23) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आम्रपाली चौकी इंचार्ज राज बहादुर सिंह के मुताबिक मूलरूप से सिद्धार्थनगर के इटावा निवासी अनिकेत बहन श्वेता के साथ रस्तोगीनगर में किराये पर रहते थे। निजी अस्पताल में नर्स श्वेता रविवार से ड्यूटी पर नहीं जा रही थीं।


सोमवार शाम अनिकेत ने किसी बात को लेकर श्वेता को डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गईं। शाम पांच बजे अनिकेत श्वेता के कमरे में पहुंचे तो वह फर्श पर पड़ी मिलीं। आनन-फानन अनिकेत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शाम छह बजे अनिकेत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक श्वेता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed