{"_id":"2f9a91a7322ea919e8279c1831398ee2","slug":"when-ambulance-stuck-in-traffic-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर ट्रैफिक जाम में फंस जाए एंबुलेंस तो ये करें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ट्रैफिक जाम में फंस जाए एंबुलेंस तो ये करें...
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस और सीएमओ की पहल ने मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को ट्रैफिक जाम से बाहर निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक लाइन नंबर 0522- 2483800 जारी किया।
विज्ञापन
आपात स्थिति में जाम में फंसने से मरीजों की सांसत को देखते हुए सीएमओ ने एएसपी ट्रैफिक से मिलकर एंबुलेंस को प्राथमिकता से निकलवाने को कहा था। एएसपी ट्रैफिक ने सीएमओ को पत्र भेजकर ट्रैफिक लाइन नंबर जारी किया।
विज्ञापन
सीएमओ ने सभी समाजवादी एंबुलेंस चालकों को यह नंबर मुहैया कराया। जाम में एंबुलेंस फंसते ही चालक इस नंबर पर फोन करते हैं और ट्रैफिक पुलिस उनकी मदद के लिए आगे आती है।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालकों का कहना था ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अब एंबुलेंस जाम में फंसने नहीं पाती है। एएसपी ट्रैफिक का कहना है सरकारी के अलावा प्राइवेट एंबुलेंस चालक भी इस नंबर पर फोन करके आपात स्थिति में मदद ले सकते हैं।
एएसपी ट्रैफिक का कहना है ट्रैफिक लाइन में रोजाना करीब आठ से दस कॉल आती है। जिसके बाद उस रूट के ट्रैफिक दरोगा से संपर्क करके जाम में फंसी एंबुलेंस को प्राथमिकता से निकलवाया जाता है।