फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wheat procurement stood at 92.75% of the target

Lucknow News: लक्ष्य के मुकाबले 92.75% रही गेहूं खरीद

Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stood at 92.75% of the target
लखनऊ। जिले में 30 मार्च से 15 जून तक चले गेहूं खरीद अभियान में 8,500 क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले 7,884.04 क्विंटल खरीद रही। इस तरह जिला 92.75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर सका। इस दौरान 2475 किसानों ने सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचा।
विज्ञापन

सरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, जिसमें उतराई और छनाई के लिए 20 रुपये शामिल थे। जिले में एजेंसियों के 43 क्रय केंद्र बनाए गए थे। किसानों से खरीदे गए गेहूं के देय 2,053.73 लाख रुपये के सापेक्ष 2,010.06 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से 5125.20 क्विंटल एफसीआई को भेजा गया है और 4860.68 क्विंटल की प्राप्ति दर्ज की गई है।
विज्ञापन



रघुनाथखेड़ा केंद्र ने मारी बाजी
डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी क्रय केंद्रों में रघुनाथखेड़ा केंद्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां 400 क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष 655 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसके अलावा गोसाईगंज केंद्र पर 482.70 क्विंटल, मोहरीकला-मोहनलालगंज केंद्र पर 391.40 क्विंटल और इस्माइलनगर केंद्र पर 345.06 क्विंटल खरीद दर्ज हुई। इन केंद्रों पर किसानों की अच्छी आवक और खरीद व्यवस्था के कारण लक्ष्य से अधिक या उसके आसपास खरीद संभव हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दौलतपुर मलिहाबाद केंद्र रहा सबसे पीछे
कई क्रय केंद्र किसानों को आकर्षित नहीं कर सके। दौलतपुर मलिहाबाद केंद्र पर पूरे सत्र में मात्र 8.25 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हुई, जो जिले में सबसे कम रही। मंसा केंद्र पर 29.90 क्विंटल, मुबारकपुर केंद्र पर 47.30 क्विंटल और शिवलर केंद्र पर 58.25 क्विंटल खरीद ही दर्ज हुई। कई जगह किसानों ने सरकारी केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को गेहूं बेचना अधिक उपयुक्त समझा।



98 प्रतिशत भुगतान निपटा
किसानों को भुगतान करने में भी प्रशासन की प्रगति संतोषजनक रही। जिले के 2,475 किसानों को कुल 2,053.73 लाख रुपये का भुगतान देय था, जिसमें से 2,010.06 लाख रुपये खातों में भेजे जा चुके हैं। यह कुल देय राशि का 98 प्रतिशत है। अभी 43.67 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। अधिकारियों का दावा है कि शेष भुगतान भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed