फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Went to get an Aadhaar card made, but ended up searching in vain for the form

Lucknow News: आधार बनवाने पहुंचे, फार्म तलाशते रह गए

Fri, 14 Aug 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Went to get an Aadhaar card made, but ended up searching in vain for the form
माल विकास खंड की ग्राम पंचायत थावर के पंचायत भवन में लगे आधार शिविर में फॉर्म भरते आवेदक।
माल। ग्राम पंचायत थावर के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशेष आधार शिविर के पहले दिन अव्यवस्थाओं के कारण आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधार में संशोधन और नया कार्ड बनवाने के लिए जमा किए गए फार्म गुम होने से कई आवेदकों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पहले दिन 19 लोग आधार संशोधन और नया आधार बनवाने पहुंचे।
विज्ञापन

थावर निवासी कन्हैयालाल अपने पोते करुणा और शुभ का आधार बनवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दोनों के आधार के लिए प्रक्रिया शुरू हुए आधे घंटे से अधिक समय हो चुका था। सरथरा निवासी 13 वर्षीय आदर्श सुबह 10 बजे से शिविर में बैठे रहे। उनका फार्म गुम हो गया था। करीब एक घंटे तक तलाश के बाद फार्म मिला और प्रक्रिया आगे बढ़ी।
विज्ञापन

आदर्श की बहन साधना जन्मतिथि में संशोधन कराने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका फार्म भी डस्टबिन में गिर गया था। काफी देर तलाशने के बाद फार्म मिला। इसके बाद संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई। अन्य आवेदकों को भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ही शिविर लगने से लोगों को आधार संबंधी काम के लिए दूर नहीं जाना पड़ा। आधार बनाने वाले जीडीएस कर्मी अभिषेक ने बताया कि शिविर में सर्वर की समस्या नहीं आई। आधार संशोधन और नए आधार बनाने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed