फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Welding worker and six others committed suicide by hanging themselves

Lucknow News: वेल्डिंग कारीगर व छह अन्य ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Aug 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Welding worker and six others committed suicide by hanging themselves
लखनऊ । सरोजनीनगर में बृहस्पतिवार रात दरोगा खेड़ा निवासी वेल्डिंग कारीगर विकास गौतम (21) ने फंदा लगा लिया । उधर, गोसाईगंज, चिनहट, गोमतीनगर और तालकटोरा में भी छह लोगों ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सरोजनीनगर स्थित दरोगा खेड़ा निवासी विकास के भाई सूरज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात भाई शराब के नशे में घर आया और सो गया था। अगले दिन सुबह वह अपने कमरे में धोती के सहारे कुंडे से लटकता मिला। सूरज ने बताया कि विकास का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने विकास को बहन से दूर रहने की हिदायत दी थी। इस कारण वह काफी डिप्रेशन में चल रह रहा था। उधर, गोमतीनगर के विराम खंड निवासी रोहित चौधरी (34) के पिता बृजमोहन ने बताया कि बेटा बीते कुछ दिनों से बेरोजगारी के चलते डिप्रेशन में था। सोमवार सुबह देर तक बेटे के ना उठने पर घर वाले जब उसे जगाने गए तो उन्हें रोहित चादर से पंखे के सहारे लटकता देखा। वहीं, तालकटोरा स्थित सोनापुरम की रहने वाली नैंसी वर्मा (24) ने शुक्रवार दोपहर में घर में फंदा लगा लिया। उधर, गोसाईंगंज के जलालाबाद गांव निवासी पारस रावत (25) ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पारस रावत शुक्रवार देर रात घर से निकल गए थे। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों को पारस का शव पेड़ से लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पारस के भाई अभिषेक ने बताया कि भाई लिफ्ट लगाने का काम करता था।
विज्ञापन


वहीं, मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली अंकिता (24) सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा में परिवार के साथ रहती थी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक अंकिता का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग था। बृहस्पतिवार को अंकिता का किसी बात को लेकर प्रेमी से उसके कमरे में विवाद हो गया था। इसके बाद प्रेमी बाहर चला गया था। विवाद से आहत अंकिता ने प्रेमी के कमरे में ही दुपट्टे से पंखे के हुक के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दरोगा खेड़ा में ही रहने वाले हरिश्चंद्र (65) ने घर में बृहस्पतिवार रात पंखे के हुक से लुंगी के सहारे आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक हरिश्चंद्र की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। इसके अलावा चिनहट के इमलिया गांव की कुसुम यादव (30) ने बीमारी से परेशान होकर शनिवार दोपहर 12:30 बजे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के घरवालों ने किस पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed