फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wedding programs can be held at the police line ground of lucknow

अब पुलिस लाइन मैदान पर भी बजेगी शहनाई, देनी होगी इतनी सी रकम

Mon, 12 Nov 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
wedding programs can be held at the police line ground of lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ के पुलिस लाइन मैदान पर भी अब शादियां व अन्य समारोह हो सकेंगे। वहीं छोटे कार्यक्रमों के लिए जिम्नेजियम हॉल भी मामूली किराए पर बुक किए जा सकेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मैदान की सफाई में आने वाले खर्च के हिसाब से मैदान की बुकिंग के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि किराए की रकम सिर्फ इतनी तय की जाए कि जिससे समारोह के बाद ग्राउंड की साफ-सफाई हो सके। एसएसपी ने  रविवार सुबह पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। खंडहर हो चले पुराना अस्पताल भवन, जिला नियंत्रण कक्ष, 42 आवास और चार बैरकों को जल्द निष्प्रयोज्य घोषित कराकर नया निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


आवासीय व गैर आवासीय भवनों पर घास देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मुख्यमार्ग के सौंदर्यीकरण के साथ पुलिस लाइन के सभी द्वार पर एरिया गारद नियुक्त करने के आदेश दिए। कप्तान ने पुलिस लाइन परिसर को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में मुख्य आरक्षी के नेतृत्व में टीम गठित करके सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कमेटी गठित करके पुलिस लाइन परिसर स्थित सभी दुकानों व कैंटीन के निर्धारित किराए की समीक्षा और नई दरें तय करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed