वेबकैमरे से लैस होंगे 200 मतदान केंद्र
लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट के संवेदनशील और अति संवेदनशील चिह्नित मतदान
चुनाव आयोग ने जिले की दोनों सीटों के चिह्नित दो सौ मतदान केंद्रों को मतदान तिथि पर वेबकास्टिंग तकनीक युक्त बनाने का निर्देश दिया है।
दूरसंचार की इंटरनेट कनेक्टिविटी को देखते हुए शहरी इलाकों के 160 और
ग्रामीण क्षेत्रों के 40 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग युक्त बनाने का
निर्णय हुआ है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट की
अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट के
साथ ही इस कमेटी में एक एनआईसी अधिकारी और एक बीएसएनएल विभाग का अधिकारी भी
नामित किया गया है।
मतदान ड्यूटी में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण कल से
मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से गोमतीनगर स्थित सीएमएस कॉलेज सभागार में शुरू होगा। कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन राजेश कुमार पांडेय ने दी।
जांच पत्रों में गड़बड़ी की आयोग से शिकायत
लखनऊ संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने वाले