फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Rain Likely After Makar Sankranti Dense Fog Alert Issued for 42 Districts

UP Weather Update: मकर संक्रांति के बाद फिर पलटेगा मौसम... बारिश के आसार; 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Mon, 13 Jan 2025 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

UP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड व अवध क्षेत्र में फुहार पड़ सकती है। पछुआ के असर से रात का पारा गिरेगा। मंगलवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP Weather Update Rain Likely After Makar Sankranti Dense Fog Alert Issued for 42 Districts
यूपी का मौसम। कोहरे की घनी चादर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Weather In UP: उत्तर प्रदेश में लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहारों की तैयारियों के बीच यूपी के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह- शाम कोहरे की मौजूदगी और पछुवा हवाएं गलन और  ठंड का एहसास कराती रहीं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में फिर से बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन

रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि  प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत हैं। इस बीच अगले तीन दिनों तक कोहरे को मौजूदगी और उत्तरी पछुआ हवाओं संग रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 14 जनवरी को यूपी के अलग-अलग जिलों में सुबह या देर रात घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को घना कोहरा छाने की संभावना

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व  आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed