{"_id":"64ab50f4ce9d0c8cb50bae93","slug":"weather-update-of-lucknow-and-up-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: लखनऊ में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके शहर में आज कितनी होनी है बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: लखनऊ में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके शहर में आज कितनी होनी है बरसात
Mon, 10 Jul 2023 05:59 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:59 AM IST
सार
अवध के क्षेत्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। रविवार की रात लखनऊ में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के प्रथम सोमवार जलाभिषेक के लिए रविवार की मध्य रात्रि से ही भक्तों ने कतार लगा रखी थी। तभी बारिश ने आकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दिया और मनकामेश्वर मंदिर के बाहर गूंज उठा बोल बम। मौसम विभाग ने रविवार रात्रि से ही झमाझम बारिश के आसार जताए थे। रात करीब 11 बजे शुरू हुई यह बारिश देर रात तक होती रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, भारी बारिश का दौर प्रदेश में जारी है। मानसूनी टर्फ के दिशा बदलकर उत्तरी दिशा की ओर रुख करने से राजधानी में भी बादलों के डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने लखनऊ में भी भारी बारिश का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से शाम तक में छिटपुट बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि शाम को रुक-रुक कर तेज बरसात होती रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ को भी सोमवार से अच्छी बारिश मिलेगी। अभी कई दिनों तक बरसात होते रहने के आसार हैं। रविवार सुबह 8.30 बजे तक लखनऊ में बारिश का औसत 11.9 मिमी रहा।
विज्ञापन
इस मानसून सीजन में राजधानी में अब तक 191 मिमी से अधिक बरसात रिकार्ड हो चुकी है। यह सामान्य से 32 फीसदी ज्यादा है। लखनऊ के अलावा लखनऊ के आसपास भी अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
डीएम ने दी सलाह
मौसम का पूर्वानुमान देखते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहन ना निकलने की सलाह दी है। रविवार देर रात किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा बिजली कड़कने, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी जाती है।