फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather update in Uttar Pradesh, cold will remain in state.

UP Weather : बर्फीली हवाओं से कांपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3.8 डिग्री के साथ आगरा सबसे ठंडा, कोहरे का यलो अलर्ट

Mon, 16 Jan 2023 12:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Jan 2023 12:23 AM IST
सार

यूपी के कुछ इलाकों में ठंड से राहत मिली है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पहले की तरह ही गलन और ठिठुरन जारी है। आने वाले दिनों में भी इसमें बदलाव के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Weather update in Uttar Pradesh, cold will remain in state.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मामूली राहत के बाद एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में आ गया है। कुछ इलाकों में तो रविवार को पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा।

विज्ञापन


शनिवार को दर्ज किए गए 11.6 डिग्री पारे की तुलना में इसमें 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर चलने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार, ये है पूरा प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुरक्षा कारणों से रामजन्मभूमि में नहीं बनेगा म्यूजियम, रामकथा संग्रहालय को लेने की तैयारी


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते चल रहीं उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा अगले कुछ दिनों अत्यधिक ठंडा रहेगा। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी बुलेटिन के अनुसार अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान शनिवार को दर्ज हुए 13 डिग्री के मुकाबले रविवार को 5.2 डिग्री दर्ज हुआ। मेरठ में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि शनिवार को ये 12.6 डिग्री सेल्सियस था। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4.5, उरई में 5.2,  झांसी में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed