फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Weather Update Today: Monsoon Rain in Lucknow Uttar Pradesh News in Hindi

Lucknow Weather Today : खत्म हुआ इंतजार, आ गया मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी झमाझम बरसात

Sun, 25 Jun 2023 09:01 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jun 2023 09:01 AM IST
सार

Weather in Lucknow Today Rain News : लखनऊ में शनिवार को भले ही धूप ना रही हो लेकिन लोग उमस से जूझते हुए दिखे। मौसम विभाग की माने तो उमस का यह दौर जल्द ही खत्म होने जा रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow Weather Update Today: Monsoon Rain in Lucknow Uttar Pradesh News in Hindi
rain - फोटो : amar ujala

विस्तार

 इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और मानसून शनिवार देर रात 12 बजे के बाद राजधानी में प्रवेश कर गया। सुबह से छाए मानसूनी घने काले बादलों ने झमाझम के संकेत सुबह से ही देने शुरू कर दिए थे। रात 12.34 बजे मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया। जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें लखनऊ भी शामिल है। मौसम विभाग के अफसरों का कहना है कि सिस्टम एकदम अनुकूल बना है और ये लखनऊ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का कारण बन रहा है।

विज्ञापन

 
राजधानी में शनिवार को दिन भर जबरदस्त उमस लोगों को परेशान करती रही। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि मानसून का प्रवेश लखनऊ में कभी भी हो सकता है। हालांकि शनिवार दिन भर काले घने बादल छाए रहे, कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। बादलों का डेरा देख लग रहा था कि कभी भी घनघोर बरसात हो सकती है, लेकिन बादलों की गतिशीलता के कारण एसा नहीं हो सका। मौसम विभाग ने देर रात बारिश शुरू होने का अंदेशा भी जताया था।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नमी का प्रतिशत 90 रहा, इसके कारण उमस ज्यादा रही। वहीं पारा भी 38.5 और 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन और रात दोनों पारे में शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री के आसपास की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी में मानसून किसी भी वक्त प्रवेश करेगा। रविवार को मौसम अच्छा रहेगा। रविवार को बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 26 जून से लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

जानिए प्रदेश में कहां कितनी हुई बरसात

Lucknow Weather Update Today: Monsoon Rain in Lucknow Uttar Pradesh News in Hindi
बारिश - फोटो : amar ujala

 मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों, कनार्टक, तेलंगाना छत्तीसगढ़, के शेष हिस्सों में आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के कुछ हिस्सों को भी मानसून ने भिगोया। है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी भी इसने रफ्तार पकड़ ली है।। प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अच्छी बरसात करता मानसून आगे बढ़ा और पंतनगर, बिजनौर आदि इलाकों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई।

शुक्रवार रात से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक की बात करें तो बिजनौर के नगीना में 99 मिमी, सोनभद्र के राबर्टस्गंज में 45 मिमी बरसात हुई, प्रयागराज में 42.4 मिमी बरसात हुई,। मुरादाबाद के कांठ में 37 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। वहीं शनिवार सुबह से शाम तक में आगरा में 3.8, सुल्तानपुर में 3.5 मिमी बरसात हुई। अयोध्या में सबसे ज्यादा 44.4 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा, बरसात तेज भी होगी और ज्यादा इलाकों में भी होगी।

प्रदेश में अब तक 28 मिमी बरसात, आधे से भी कम

इस सीजन की बात करें तो प्रदेश में 28 मिमी बरसात 24 जून को सुबह 8.30 बजे तक रिकार्ड हुई है, जो आधे से भी कम है। 58.2 मिमी बरसात इस सीजन में सामान्य कही जाती है। मौसम विभाग ने अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से ज्यादा भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed