फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather update Freezing cold will continue in UP, fog in many districts

यूपी में जारी रहेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, कई जिलों में आज भी छाया घना कोहरा

Sun, 24 Jan 2021 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Jan 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
weather update Freezing cold will continue in UP, fog in many districts
प्रयागराज में कोहरा - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, प्रयागराज समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हो गई है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई जगह घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया प्रदेश के ऊपर घने कोहरे की मोटी परत पश्चिमी हिस्सों से तराई तक छाई हुई है। 
विज्ञापन


पछुआ हवाओं के बीच अनुमान है कि अगले दो दिनों में कोहरा छंट सकता है लेकिन पहाड़ों से बर्फीली हवाएं आती रहेंगी। शनिवार को प्रदेश में चुर्क सबसे ठंडा स्थान रहा। न्यूनतम तापमान यहां 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम पारा भी 13 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लखनऊ, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, सुल्तानपुर, बहराइच, हरदोई, कानपुर, गोरखपुर में दिन का अधिकतम पारा सामान्य से कम 13 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

प्रयागराज में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। एक बैटरी रिक्शा चालक ने बताया कि ठंड और शीतलहर बहुत ज़्यादा है, कोहरे में दिखाई भी नहीं दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed