{"_id":"65ddfe9fbfd1388e9c0544e6","slug":"weather-of-up-will-change-again-warning-of-storm-rain-and-hail-in-the-first-week-of-march-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मार्च के पहले सप्ताह में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मार्च के पहले सप्ताह में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट
Wed, 28 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:02 AM IST
सार
Weather of UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। दो से तीन दिनों के बाद यूपी में बारिश भी होगी और ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश हो सकती है बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुछ दिनों तक ठीक रहने वाला मौसम एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है। मार्च की शुरुआत आंधी-पानी और ओले के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतानी भी जारी की है। एक मार्च से तीन मार्च तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण मध्य भारत के ऊपर परिस्थितियों में होने वाले बदलाव से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं का समागम होने से मौसम बदल सकता है। तेज झोंकेदार पछुआ हवा, गरज-चमक के साथ बरसात का दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगा। जो दो मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
विज्ञापन
चार मार्ज से मौसम में कुछ सुधार संभव है। वहीं आसमान साफ होने के कारण आगामी दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने के आसार हैं। एक मार्च से बादलों की आवाजाही व बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, जैसा कि पूर्वानुमान था, उसके मुताबिक मंगलवार को प्रयागराज व वाराणसी मंडल के आसपास बारिश दर्ज हुई। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।