फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: The entire state is wrapped in mist and fog, many districts are in the grip of severe cold wave

यूपी का मौसम: धुंध और कोहरे में लिपटा पूरा प्रदेश, कई जिले भीषण शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने चेताया

Tue, 16 Jan 2024 02:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 02:19 PM IST
सार

यूपी में शीतलहर का कहर जारी है। कई जिलों में मंगलवार को धूप नहीं निकली। कोहरा और धुंध छाया रहा। तापमान अभी और नीचे जा सकता है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: The entire state is wrapped in mist and fog, many districts are in the grip of severe cold wave
सर्दी का सितम - फोटो : PTI

विस्तार

शीत लहर का प्रकोप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान करने वाला है। मौसम विभाग ने फिलहाल इससे राहत के आसार से इंकार किया है। पश्चिम के साथ मध्य और पूर्वी यूपी में भी शीतलहर चल रही है। मंगलवार को प्रदेश कोहरे की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आया। बनारस,आगरा और प्रयागराज में कोहरा इतना घना रहा कि वहां दृश्यता शून्य दर्ज हुई है। जबकि इटावा, मुजफ्फरनगर, झांसी, फर्रुखाबाद में 10 मीटर, अलीगढ़ में 20 मीटर, बरेली, बहराइच और बलिया में 40 मीटर, मेरठ, नजीबाबाद, अयोध्या में 50 मीटर तक रही दृश्यता रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कोहरे से फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं है। हालांकि पुरवा हवा चलने से पारे में कुछ दिन बढ़ने की प्रवृत्ति रहेगी, लेकिन ये राहत अस्थायी होगी। शीतलहर का कहर अभी जारी रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया
हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बिजनौर, बदायूं व आसपास घना कोहरे के आसार हैं।

शीतलहर से होंगे प्रभावित
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में शीत लहर चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed