{"_id":"67a36f5b11919b77fb075003","slug":"weather-of-up-strong-westerly-winds-will-blow-in-the-entire-state-from-tomorrow-mercury-will-fall-the-clou-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: कल से पूरे प्रदेश में चलेंगी तेज पछुआ हवाएं, पारे में होगी गिरावट; छटेंगे बादल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: कल से पूरे प्रदेश में चलेंगी तेज पछुआ हवाएं, पारे में होगी गिरावट; छटेंगे बादल भी
Thu, 06 Feb 2025 07:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:13 AM IST
सार
Weather of UP:यूपी का मौसम गुरुवार से एक बार फिर बदलने वाला है। पूरे प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने से पारे में गिरावट आएगी। साथ ही धूप का असर भी कम होगा।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, साथ ही फरवरी में हो रही चिलचिलाती धूप की तपिश से मामूली राहत के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के कानपुर, अलीगढ़ आदि में सुबह कोहरा देखने को मिला। वहीं प्रयागराज और वाराणसी में धूप की तपिश से लोग बेहाल दिखे। लोगों का कहना है कि इस बार फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। झांसी में न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वाराणसी में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी कोहरे या बादल की कोई चेतावनी नहीं है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले दो दिन तक, दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसकी वजह से धूप की तपिश से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। साथ ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा।
विज्ञापन