फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Monsoon of Bay of Bengal becomes active, rain alert issued for 50 districts of the state

यूपी का मौसम: बंगाल की खाड़ी का मानसून हुआ सक्रिय, प्रदेश के 50 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

Tue, 10 Sep 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Sep 2024 12:10 AM IST
सार

UP weather: यूपी में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश के लगभग 50 से ज्यादा इलाकों के लिए मंगलवार को गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Weather of UP: Monsoon of Bay of Bengal becomes active, rain alert issued for 50 districts of the state
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार हैं। पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से उत्तर प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय है। मंगलवार को मध्यप्रदेश से सटे जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज आदि में भारी बारिश की संभावना है वहीं प्रदेश के लगभग 50 से ज्यादा इलाकों के लिए मंगलवार को गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को बाराबंकी, हरदोई, सुल्तानपुर, बरेली, मुरादाबाद आदि में अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक मंगलवार से अगले दो से तीन दिन मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। वहीं मंगलवार को मध्यप्रदेश से सटे जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश
सोमवार को बरेली में सर्वाधिक 28 मिमी, बाराबंकी में 14.4 मिमी, सुल्तानपुर में 10.4 मिमी, मुरादाबाद में 9.4 मिमी, कानपुर में 4.2 मिमी और वाराणसी में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


यहां है भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी महोबा, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरेया, मैनपुरी, एटा, कासगंज व आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

Weather of UP: Monsoon of Bay of Bengal becomes active, rain alert issued for 50 districts of the state
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है।

इन जिलों में रहा अधिकतम तापमान 
सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो बस्ती में सर्वाधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 37.8 डिग्री और मेरठ में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस तो चुर्क में 24 डिग्री, वहीं फुरसतगंज में 24.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed